होम महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामले क्यों है पूरे देश के लिए चिंता की वजह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 18, 2021 08:12 PM

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामले क्यों है पूरे देश के लिए चिंता की वजह

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामले क्यों है पूरे देश के लिए चिंता की वजह

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए मामले क्यों है पूरे देश के लिए चिंता की वजह

नई दिल्ली। महीना मार्च का है लेकिन एक साल हम आगे बढ़ चुके हैं। यह महीना दो वजहों से डराता है, कोरोना के मामले जब धीरे धीरे लय पकड़ने लगे या उसकी संभावना बनी तो केंद्र सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान किया था। लेकिन मार्च 2020 और मार्च 2021 में बुनियादी फर्क ये है कि तब वैक्सीन नहीं थी और आज वैक्सीन है। इन सबके बीच देश के 6 राज्यों में जिस तरह से कोरोना केस में तेजी आ रही है खासतौर से महाराष्ट्र से वो चिंता की बड़ी वजह है। अब आखिर महाराष्ट्र इतना अधिक क्यों डरा रहा है उसे समझने की जरूरत है।

60 फीसद से अधिक केस महाराष्ट्र से

दरअसल पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में कोरोना के जितने केस दर्ज किए गए हैं उनमें से 60 फीसद केस अकेले महाराष्ट्र से है। फरवरी के महीने में महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते हुए केस पर लगाम थी। लेकिन मार्च के शुरुआत से बेलगाम रफ्तार से केस बढ़ने लगे। महाराष्ट्र में फरवरी के महीने में हर रोज 3 हजार से कम मामले दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन इस रफ्तार में एकाएक तेजी आई है।

अगर बुधवार की बात करें तो कुल 23 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए और यह संख्या पिछले 102 दिन यानी करीब साढ़े तीन महीने में सबसे अधिक है। मार्च 12 से मार्च 18 तक 23 हजार से 25 हजार केस दर्ज हुए। इन सात दिनों में कोरोना के मामले बढ़ते ही गए हैं। अगर इसी अवधि में महाराष्ट्र की बात करें तो 14 हजार से 23 हजार केस दर्ज हैं और ये आंकड़े अखिल भारतीय आंकड़ों के 60 फीसद से अधिक हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)