होम महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मरीज,
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मरीज,
नई दिल्ली: थोड़े दिनों की राहत के बात देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा चिंताजनक तेजी से बढ़ रहा है। यदि राज्यवार बात की जाए तो सबसे ज्यादा मुश्किल हालात महाराष्ट्र में नजर आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 23,179 लोग पॉजिटिव पाए गए, जो कि 2021 में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस दौरान राज्य में 84 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
जबकि बुधवार को प्रदेश में 9,138 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस लिहाज से राज्य में कोविड-19 की रिकवरी रेट 91.26 प्रतिशत है। फिलहाल महाराष्ट्र में 6,71,620 लोग होम क्वारनटीन में हैं, जबकि 6,738 लोग इंस्टिट्यूशन क्वारनटीन में हैं। प्रदेश में इस समय कुल 1,52,760 एक्टिव केस हैं।
वहीं, राजधानी दिल्ली में भी स्थिति बेकाबू होने लगी है। पिछले 24 घण्टे में राजधानी में 536 नए केस सामने आए हैं। ये 2021 में एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। बुधवार को दिल्ली में 3 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2702 तक पहुंच गई। फिलहाल राजधानी में होम आइसोलेशन में 1438 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में कोरोना के कारण अब तक 10,948 लोग दम तोड़ चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।