होम असम विधानसभा चुनावः राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार
असम विधानसभा चुनावः राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे प्रचार
नई दिल्लीः राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता शरद पवार के उस बयान के बाद कि असम में भाजपा सरकार की वापसी होने के संकेत हैं।कांग्रेस ने असम की चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुये पार्टी के प्रचार को तेज़ करने के इरादे से आज फ़ैसला लिया कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को 19 और 20 मार्च को तथा प्रियंका गाँधी 21 और 22 मार्च को असम में पार्टी का चुनावी प्रचार करेंगेपार्टी सूत्रों के अनुसार असम में पार्टी द्वारा कराये गये आंतरिक सर्वे ने भी साफ़ किया है कि कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुक़ाबला होने के बाबजूद यदि पार्टी अपने प्रचार अभियान को तेज़ करती है तो कोई उसे सत्ता में आने से नहीं रोक सकेगा।असम के चुनावों की ज़िम्मेदारी संभाल रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि असम में नई सरकार कांग्रेस की होगी। शरद पवार के उस आंकलन पर कि भाजपा की असम वापसी दिख रही है पर कोई टिप्पड़ी नहीं की लेकिन साफ़ किया कि चुनाव के नतीज़े बतायेंगे कि किस का आंकलन सही था।केरल के प्रभारी महासचिव तारिक़ अनवर का भी मानना था कि असम ही नहीं केरल में भी कांग्रेस का गठबंधन चुनाव जीतेगा ,हालांकि यहाँ भी शरद पवार ने रांकपा और वाम दलों के गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है।कांग्रेस पवार के दावों को सिरे से खारिज़ कर रही है,क्योंकि चुनाव वाले राज्यों में पार्टी द्वारा एक सप्ताह पूर्व जो सर्वेक्षण कराया उसके अनुसार केरल और असम में कांग्रेस का गठबंधन तथा तमिलनाडु डीएमके और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि असम के चुनावी प्रचार के बाद राहुल केरल में पार्टी के लिये चुनावी प्रचार के लिये जायेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।