होम अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2021 09:59 PM

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री खांडू ने कहा- असम में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

गंगटोक। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि वहां भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर पूर्वांचल में भाजपा की स्थिति मजबूत है और असम में पिछले पांच वर्ष में तेजगति से विकास कार्य हुए हैं। यह मंतव्य व्यक्तिगत दौरे पर यहां पहुंचे पेमा खांडू ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए व्यक्त किया।

पेमा खांडू ने कहा- हम सिक्किम के साथ मिलकर जल विद्युत के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि 16 मार्च को केंद्र द्वारा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में पावर ट्रांसमिशन के लिए करीब नौ हजार करोड़ रुपये अनुमोदित किए गए है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजना के तहत काफी विकास कार्य हुए हैं। हम सिक्किम के साथ मिलकर जल विद्युत के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। इस संबंध में सिक्किम के मुख्यमंत्री से पहले ही बात हुई है। उन्होंने सिक्किम आने के संबंध में बताया कि वह यहां अपने व्यक्तिगत कार्य से आए हैं।

पेमा खांडू ने कहा- अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम मिलकर पर्यटन एवं जैविक खेती में कार्य करेंगे

उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सरकार और सिक्किम सरकार के बीच पर्यटन एवं जैविक खेती के संबंध में उन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस गोले से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन और जैविक कृषि को लेकर प्रचुर संभावनाएं हंै। इसे सफल बनाने के लिए सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश मिलकर काम करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)