होम क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने से जम जाता है खून का थक्का?

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 17, 2021 09:32 PM

क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने से जम जाता है खून का थक्का?

क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने से जम जाता है खून का थक्का?

क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगाने से जम जाता है खून का थक्का?

दुनिया में टीकाकरण (Vaccination) अभियान पूरी तेजी के साथ चल रहा है. 50 से अधिक देश कोरोना (Corona) से बचाव के लिए अलग-अलग वैक्सीन का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि कई देशों की ओर से साइड इफेक्ट (Side Effect) या प्रभाविकता में कमी को लेकर कई वैक्सीन पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. इसी क्रम में आयरलैंड (Ireland) ने कई गंभीर मामले सामने आने के बाद एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (AstraZeneca Vaccine) पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया है.

नॉर्वे में कोविड-19 से बचाव के लिए एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद खून के थक्के जमने के गंभीर मामले सामने आने के बाद आयरलैंड के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इस टीके पर अस्थायी रोक लगा दी. आयरलैंड के डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोनन ग्लिन ने कहा कि नॉर्वे की मेडिसिन्स एजेंसी के मुताबिक एस्ट्राजेनेका टीका लगने के बाद वयस्कों में खून के थक्के जमने के चार मामले सामने आए, जिसके बाद इस पर रोक लगाने का कदम उठाया गया.

कंपनी ने दी सफाई- ‘सुरक्षा प्राथमिकता’

उन्होंने कहा कि हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि टीका और इन मामलों के बीच क्या संबंध हैं, लेकिन रोक एहतियात के तौर पर लगाई गई है. वहीं ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी ‘एस्ट्राजेनेका’ ने रविवार को एक बयान में कहा कि वह स्पष्ट वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर अपने कोविड-19 टीके का इस्तेमाल सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त करना चाहती है.

कंपनी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी. इस मामले की समीक्षा की जा रही है लेकिन उपलब्ध सबूत इस बात की पुष्टि नहीं करते कि इन मामलों का कारण टीका लगाया जाना है. इससे पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूरोपीय संघ के चिकित्सकीय नियामक ने कहा था कि इस टीके और खून के थक्के जमने के मामलों के बीच कोई संबंध नहीं है.

कई यूरोपीय देशों ने लगाई अस्थायी रोक

एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके लेने के बाद खून का थक्का बनने संबंधी खबरों के बाद यूरोप के कई देशों ने टीके का इस्तेमाल कुछ समय तक रोकने की शुक्रवार को घोषणा की थी जबकि जर्मनी ने टीकाकरण जारी रखने के बारे में जानकारी दी थी. जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेंस स्पाह ने कहा कि टीका के संभावित गंभीर दुष्प्रभाव की खबरों को देश ने गंभीरता से लिया लेकिन देश के टीका नियामक और यूरोपीय मेडिसीन एजेंसी का कहना है कि टीका लेने से खतरनाक खून का थक्का बनने की आशंका बढ़ने के कोई सबूत नहीं मिले हैं.

स्पाह ने बर्लिन में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि मुझे अफसोस है कि समझ की कमी के कारण शुक्रवार को यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने एस्ट्राजेनेका के टीके पर रोक लगा दी. कुछ लोगों में खून का थक्का बनने के बारे में खबरें आने के बाद सबसे पहले डेनमार्क ने एस्ट्राजेनेका के टीके पर अस्थायी रोक लगा दी. इसके बाद नार्वे, आइसलैंड और बुल्गारिया ने भी इसी तरह के कदम उठाए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)