होम उत्तराखंड: जब 25 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी ट्रेन, यात्रियों के उड़ गए होश

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 17, 2021 09:47 PM

उत्तराखंड: जब 25 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी ट्रेन, यात्रियों के उड़ गए होश

उत्तराखंड: जब 25 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी ट्रेन, यात्रियों के उड़ गए होश

उत्तराखंड: जब 25 किलोमीटर उल्टी दौड़ी जनशताब्दी ट्रेन, यात्रियों के उड़ गए होश

देश में जनशताब्दी रेलों के तेज़ी से दौड़ने की खबरें तो अब आम है लेकिन वी आई पी मानी जाने वाली इस ट्रेन के साथ आज एक अजूबी दुर्घटना के कारण उत्तराखंड में इतनी ही तेज़ी से 25 किलोमीटर तक उल्टे दौड़ने का एक रिकर्ड बन गया, ग़नीमत यह रही कि कोई भी इसका शिकार नहीं हुआ।

उत्तराखंड के जनपद चम्पावत अंतर्गत टनकपुर रेल्वे स्टेशन से पाँच किलोमीटर पहले मनिहारगोठ नामक गाँव में आज सायं चार बजे दिल्ली से टनकपुर जा रही एक गाय से टकरा गई जिस कारण चालक को ट्रेन में ब्रेक लगाने पड़े, अभी ट्रेन चालक इधर उधर देख कर मामले को समझ पाता कि ट्रेन जिस दिशा से आगे (खटीमा से टनकपुर) जा रही थी विपरीत दिशा में डाल होने के कारण अचानक ट्रेन उतनी ही स्पीड से पीछे दौड़ने लगी।

उल्टे दोड रही इस ट्रेन की वीडियो कुछ लोगों द्वारा बना सोशल मीडिया पर वाइरल करने के कारण आसपास के सभी स्टेशन पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। बरेली स्थित नॉर्थ ईस्ट इज़्ज़तनगर रेल खंड के डीआरएम आशुतोष पंत ने बरेली से दूरभाष पर बताया कि आज सायं चार बजे गाय टकराने के बाद प्रेशर पाइप फटने के कारण दिल्ली टनकपुर 05326 जनशताब्दी ट्रेन का तेज गति से वापसी पता चलते ही सारे गेट बंद करवा कर ट्रैक पर बड़े बड़े बोल्डर डलवा दिए, बाद में लगभग 25 किलोमीटर बाद खटीमा के पास घोसिकुआ गाँव में जनसतब्दी ट्रेन को रोका जा सका।

पूर्वोत्तर रेल्वे परामर्श दात्री समिति (यात्री) के वरिष्ठ सदस्य श्री खूब सिंह विकल ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है जिन्हें सड़क मार्ग से अपने अपने गंतव्य भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी एक मालवाहक गाड़ी इसी ट्रैक पर इसी तरह से वापिस तीस किलोमीटर दोडी थी।उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जाँच के लिए उच्च स्तरीय तीन सदस्यीय समिति बना दी गई है। दुर्घटना होने का पहला कारण प्रेशर पाइप लीक होने से गाड़ी के ब्रेक्स ने काम करना बंद कर दिया माना जा रहा है। जिस वजह से गाड़ी बनबसा की तरफ ढलान होने के वजह वापस विपरीत दिशा में दौड़ने लगी। इस तरह की घटनाएं रेल सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)