होम अब पहाड़ों की रोमांचक जर्नी का होगा जबरदस्त अहसास
अब पहाड़ों की रोमांचक जर्नी का होगा जबरदस्त अहसास
नई दिल्ली। पर्यटन का आनंद लेने वालों के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय पहाड़ों पर हरियाली का आनंद देने और रोमांचक यात्रा का अहसास बेहद कम पैसे में कराने के लिए रेल बस की सुविधा शुरू करने जा रही है।
कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ये जानकारी शेयर करते हुए रेल बस मोटरकार की फोटो भी शेयर की है। गौरतलब है कि अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी थी। रेल मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।
कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार से चार घंटे में दूरी तय होती है। ये चार घंटे की यात्रा बेहद रोमांचक और यादगार होती है। इस दौरान सैलानी पहाड़ों की खूबसूरती और उसके रोमांच को कैमरे में कैद करते हैं। फिलहाल प्रस्तावित टाइम टेबल के मुताबिक कालका से शिमला के लिए सुबह 05:25 बजे रवाना होकर रेल मोटरकार 09:25 बजे शिमला पहुंचेगी।
वहीं शिमला से 05:25 बजे रवाना होकर 09:35 बजे कालका पहुंचेगी। हालांकि ट्रेन का परिचालन किस तारीख से शुरू होगा इसपर अभी कोई फैसला नहीं आया है। ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही इसका पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।