होम 28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एक अप्रैल से पंजीकरण की शुरुआत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 08:54 PM

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एक अप्रैल से पंजीकरण की शुरुआत

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एक अप्रैल से पंजीकरण की शुरुआत

28 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, एक अप्रैल से पंजीकरण की शुरुआत

दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस साल 28 जून से शुरू होगी और परंपरा के अनुसार 22 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 40वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि 37 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 चयनित शाखाओं में एक अप्रैल को पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के चलते कुछ साधुओं ने ही यात्रा की थी जबकि साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से तीन दिन पहले, यानी दो अगस्त को ''आतंकवाद के खतरे'' के मद्देनजर यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया था। वर्ष 2019 में 3.42 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ गुफा में हिमलिंग के दर्शन किये थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)