होम इंडो-पैसिफिक इलाके में स्थिरता के लिए QUAD की अहम भूमिका- PM मोदी
इंडो-पैसिफिक इलाके में स्थिरता के लिए QUAD की अहम भूमिका- PM मोदी
12 मार्च को QUAD देशों का वर्चुअल समिट हुआ. ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, कोरोना वायरस वैक्सीन और चीन को लेकर चर्चा की. चीन के चारों ही देशों से किसी न किसी तरह चल रहे तनाव के बीच इस बार की QUAD बैठक अहम रही.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिशन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहीदे सुगा के साथ बैठक में हिस्सा लिया.
पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीन, क्लाइमेट चेंज और उभरती हुई तकनीकों का हमारा एजेंडा Quad को वैश्विक भलाई के लिए एक ताकत बनाता है. पीएम ने कहा, "Quad इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है."
पीएम मोदी "मैं इस सकारात्मक नजरिये को भारत की प्राचीन समझ 'वसुधैव कुटुंबकम' के हिस्से के तौर पर देखता हूं, जो विश्व को एक परिवार मानती है. हम साथ मिलकर सेक्युलर, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए काम करेंगे."
बाकी देशों के नेताओं ने क्या कहा?
ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि 21वीं सदी में इंडो-पैसिफिक दुनिया की तकदीर लिखेगा. मॉरिसन ने कहा, "इंडो-पैसिफिक में महान लोकतंत्र के चार नेताओं के तौर पर हमारी पार्टनरशिप शांति, स्थिरता और समृद्धि लाएगी."
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "अमेरिका आपके और क्षेत्र में हमारे सहयोगियों के साथ स्थिरता के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध है. ये समूह महत्वपूर्ण है क्योंकि ये प्रैक्टिकल सोल्यूशन और मजबूत नतीजों के लिए समर्पित है."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।