होम उत्‍तराखंड की नई कैबिनेट बनी, सीएम रावत सहित 11 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2021 08:15 PM

उत्‍तराखंड की नई कैबिनेट बनी, सीएम रावत सहित 11 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

उत्‍तराखंड की नई कैबिनेट बनी, सीएम रावत सहित 11 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

उत्‍तराखंड की नई कैबिनेट बनी, सीएम रावत सहित 11 मंत्रियों ने ली पद की शपथ

शुक्रवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया। शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें आठ कैबिनेट व तीन राज्य मंत्री शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व मंत्री मदन कौशिक के अलावा त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को तीरथ की टीम में शामिल किया गया है। चार नए मंत्रियों में भाजपा अध्यक्ष पद सेहटने वाले बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद के नाम शामिल हैं। उत्तराखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। यानी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल गठित कर दिया गया है। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गुजरे शनिवार से चल रही राजनीतिक हलचल के बाद पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने इसी बुधवार को राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शुक्रवार शाम उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल व गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री तथा धनसिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली कांग्रेस सरकार में शामिल रहे कांग्रेस पृष्ठभूमि के सभी पांचों मंत्रियों को तीरथ मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ली।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)