होम मुंबईः रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत 4 कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2021 09:32 PM

मुंबईः रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत 4 कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे

मुंबईः रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत 4 कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे

मुंबईः रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत 4 कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे

मुंबई में आयकर विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की। आयकर विभाग ने रिलायंस एंटरटेनमेंट समेत 4 कंपनियों में छापा मारा तो वहीं फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेता तापसी पन्नू के यहां भी छापा मारा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को आयकर विभाग ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के यहां दोपहर में छापा मारा। इसके साथ ही रिलायंस एंटरटेनमेंट समूह के सीईओ शिभाशिष सरकार ऑफिस पर छापे मारी की।

फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेता तापसी पन्नू और रिलायंस एंटरटेनमेंट समूह के सीईओ शिभाशीष सरकार से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने छापा था। जो कि फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि फैंटम फिल्म्स और उसके पूर्व प्रवर्तकों कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवाने, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले की जांच के चलते छापा मारा।

अधिकारियों बताया कि आयकर विभाग ने मुंबई और पुणे में 30 से अधिक जगहों पर तलाशी की। सेलिब्रिटी और टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी केडब्लूयएएन के कुछ अधिकारियों पर भ छापेमारी की। टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के लिए और अधिक सबूत इकट्ठा करने के लिए छापे मारी की।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)