होम तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द रचाएंगे शादी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 3, 2021 09:22 PM

तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द रचाएंगे शादी

तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द रचाएंगे शादी

तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जल्द रचाएंगे शादी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से निजी काम बताकर खुद को दूर की परमिशन मांगी थी, जिसे बीसीसीआई ने स्वीकार कर लिया था। खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह अब जल्द इस सप्ताह शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बुमराह का इसके अलावा टेस्ट सीरीज के बाद इंग्लैंड से साथ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी खेलना संदिग्ध है।

हालांकि तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी शादी को लेकर या टी20 सीरीज में नहीं खेलने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 वर्षीय बुमराह गोवा में शादी करेंगे। बुमराह इसके लिए अपनी मां और बहन के साथ पहले मुंबई जाएंगे।

सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण प्रतिबंधों को देखते हुए बुमराह के परिवार के कुछ लोग ही इसमें शामिल होंगे। भारतीय टीम के सदस्य भी इंग्लैंड के साथ जारी सीरीज और प्रतिबंधों के चलते शादी में शामिल नहीं होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)