होम विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, साल के अंत तक भी खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 2, 2021 10:08 PM

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, साल के अंत तक भी खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, साल के अंत तक भी खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया, साल के अंत तक भी खत्म नहीं होगी कोरोना महामारी

 विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हो रहा है। यह कहना जल्दबाजी होगी कि वर्ष 2021 के अंत तक महामारी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के कार्यकारी निदेशक डा. माइकल रेयान ने कहा कि यह राहत की बात है कि वैक्सीन के आने से अस्पताल जाने और मरने वालों की संख्या में कमी आएगी।

ईरान ने अपने यहां कोरोना की चौथी लहर की चेतावनी दी है। यहां पर 24 घंटों के दौरान सौ लोगों की मौत के बाद सावधान किया गया है। जनवरी के बाद पहली बार मौत का आंकड़ा इतना ऊपर आया है।

फिनलैंड ने महामारी को लेकर अपने यहां इमरजेंसी घोषित कर दी है। यहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इमरजेंसी का निर्णय संसद में लिया गया है। यहां आठ मार्च से तीन सप्ताह के लिए सभी रेस्टोरेंट बंद करने की घोषणा की गई है। साथ ही अन्य पाबंदियां भी लगाई जा रही हैं।

142 देशों को दो करोड़ 37 लाख वैक्सीन डोज

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैक्सीन वितरण कार्यक्रम कोवैक्स के तहत 142 देशों में दो करोड़ 37 लाख वैक्सीन के डोज वितरित किए गए हैं। संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोन घेबरेसस ने बताया कि कौवेक्स कार्यक्रम के तहत अंगोला, कंबोडिया, कांगो, नाइजीरिया और घाना में वैक्सीन का वितरण किया गया है।

ब्राजील में बढ़ते मरीजों और अस्पतालों में हालात खराब होने के कारण स्वास्थ्य अधिकारियों ने लॉकडाउन और कर्फ्यू लगाने के लिए कहा है। इटली में भी मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)