होम फारूक अब्दुल्ला ने लगवाया कोविड टीका, उमर ने की जनता से अपील
फारूक अब्दुल्ला ने लगवाया कोविड टीका, उमर ने की जनता से अपील
श्रीनगर: सांसद फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर के शेरे कश्मीर इंस्टीच्यूट आॅफ मेडिकल साइंस में कोविड 19 का टीका लगवाया। उमर अब्दुल्ला ने फारूक की टीका लगवाते हुये तस्वीर सांझा की है। उन्होंने तस्वीर के साथ ही डाक्टरों एवं स्टाॅफ के लिए खूबसूरत सा सन्देश लिखा है, एसकेआईएमस के डाक्टरस, नर्स और स्टाफ का शुक्रिया। मेरे 85 वर्ष के पिता और मां को आज कोविड 19 का पहला टीका लगा है।
उमर ने जनता के लिए भी सन्देश लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरे पिता को सेहत की कई सारी समस्याएं हैं। किडनी प्रत्यारोपन हुआ है। अबर वह कोविड 19 का टीका लगवा सकते हैं तो आपको भी लगवाना चाहिये। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की थी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।