होम राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बोला जोरदार हमला
राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने बोला जोरदार हमला
नई दिल्ली: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में बीजेपी की तरफ से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बतायें कि देश के पहले पांच शिक्षा मंत्री केवल एक ही समुदाय से क्यों बनाये गए? भारत का विकृत इतिहास पढ़ाये जाने और भगवान राम का अस्तित्व नकारने के लिए क्या कांग्रेस माफी मांगेगी?
इमरजेंसी को लेकर दिए बयान पर बोला हमला
सुशील मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा कि लोकतंत्र के साथ इतने बड़े अपराध को दबी जुबान से केवल "गलती" मानने में कांग्रेस को 46 साल लग गए. राहुल गांधी 15 साल से सांसद हैं और पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने आपातकाल थोपने का अपने दल का गुनाह कुबूल करने में इतनी देर क्यों की? इंदिरा गांधी ने 1975 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रतिकूल फैसले के बाद अपनी सत्ता बचाने के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित सारे संवैधानिक अधिकार छीन कर लाखों सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।