होम चाबहार पोर्ट का काम तेज करेगा भारत, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2021 10:24 PM

चाबहार पोर्ट का काम तेज करेगा भारत, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी

चाबहार पोर्ट का काम तेज करेगा भारत, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी

चाबहार पोर्ट का काम तेज करेगा भारत, माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी

 ईरान को लेकर अमेरिका के नए प्रशासन के रुख के इंतजार के बीच भारत ने चाबहार पोर्ट के काम को और तेज करने का फैसला किया है। जून तक भारत की तरफ से ईरान स्थित चाबहार बंदरगाह पर चार नए क्रेन लगाए जाएंगे, जिससे इसकी माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी।

चाबहार से अफगानिस्तान तक रेल मार्ग को लेकर चल रहा विमर्श

चाबहार से अफगानिस्तान के बीच रेल परियोजना का काम भी तेज करने को लेकर भारत संपर्क में है। चार मार्च को चाबहार से संबंधित एक अहम बैठक में आगे की विकास योजना की घोषणा हो सकती है।

चाबहार पोर्ट के विकास को लेकर संशय खत्म

सूत्रों के मुताबिक, चाबहार पोर्ट के विकास को लेकर जो संशय पैदा हुआ था, वह अब खत्म हो चुका है। पिछले वर्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तेहरान यात्रा ने ईरान के साथ रिश्तों में घुले तनाव को काफी हद तक खत्म कर दिया है।

चाबहार पोर्ट के विकास को लेकर बाइडन प्रशासन का रवैया रहेगा सकारात्मक

भारत को भरोसा है कि चाबहार पोर्ट के विकास को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन का रवैया भी सकारात्मक रहेगा। यही वजह है कि भारत अब चाबहार बंदरगाह के विकास का दूसरा चरण शुरू करने की तैयारी में है।

दो से चार मार्च, 2021 तक मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन, चार मार्च को चाबहार दिवस

जहाजरानी मंत्रालय की तरफ से दो से चार मार्च, 2021 तक मैरीटाइम इंडिया सम्मेलन होगा और इसके अंतिम दिन यानी चार मार्च को चाबहार दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भारत सरकार दुनियाभर के निवेशकों को चाबहार में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेगी। जो कंपनियां प्रस्ताव भेजेंगी, उनके लिए विशेष प्रोत्साहन भी देने की योजना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)