होम टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत, वन मंत्री संजय राठोड़ का इस्तीफा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2021 09:25 PM

टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत, वन मंत्री संजय राठोड़ का इस्तीफा

टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत, वन मंत्री संजय राठोड़ का इस्तीफा

टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत, वन मंत्री संजय राठोड़ का इस्तीफा

मुंबईः टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण की मौत के मामले में मुश्किल में फंसे वन मंत्री संजय राठोड़ को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंत्रिपद से इस्तीफा देने के लिए कहा है और वे किसी भी वक्त अपना इस्तीफा दे सकते हैं. सूत्रों ने इसकी प्रबल संभावना व्यक्त की है.

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में शिवसेना ने 'पहले जांच या पहले फांसी?', यह कहते हुए राठोड़ का बचाव किया था, लेकिन मुख्यमंत्री ठाकरे ने राठोड़ पर लगे आरोपों को गंभीरता से लिया है और उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा है.

उधर, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने चेतावनी दी है कि अगर मंत्री राठोड़ इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह एक मार्च से शुरू हो रहे राज्य विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने नहीं देंगे. इसके अलावा उन्होंने सोमवार से राज्यभर में रास्ता रोको आंदोलन शुरू करने की घोषणा की.

वहीं, पूजा चव्हाण मौत मामले में रोजाना नए आरोप लगने से राठोड़ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इसके चलते सरकार के सामने अब दो ही विकल्प बचे हैं, राठोड़ से इस्तीफे की मांग की जाए या विपक्ष के कड़े विरोध का सामना किया जाए. महाराष्ट्र भाजपा की महिला इकाई ने आज राज्य के विभिन्न हिस्सों में वन मंत्री राठोड़ के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

सूत्रों के मुताबिक राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने राठोड़ से इस्तीफा मांगने का सुझाव दिया है और कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्रियों ने भी यही विचार मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है. इस पर राठोड़ ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद कहा,''आप जो भी फैसला लेंगे मुझे स्वीकार होगा.'' अब यदि राठोड़ अपने मंत्रिपद से इस्तीफा देते हैं तो यह महा विकास आघाड़ी सरकार के लिए बड़ा झटका होगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)