होम दिल्लीः फरवरी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 120 साल बाद रिकॉर्ड किया गया सबसे गर्म दिन
दिल्लीः फरवरी में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 120 साल बाद रिकॉर्ड किया गया सबसे गर्म दिन
नई दिल्लीः दिल्ली में फरवरी में औसत अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 120 वर्षों में इस महीने में दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में फरवरी में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री 2006 में रिकार्ड गया गया था।
विभाग के अनुसार रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। आज यहां अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान साफ रहने और सुबह के वक्त कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता पूरे दिन खराब रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 211 दर्ज किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान एवं अनुसंधान तंत्र (सफर) ने कहा, '' अगले दो दिनों के दौरान एक्यूआई मध्यम से खराब के बीच रहने का अनुमान है।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।