होम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय IIT-बॉम्बे की मदद से गेमिंग सेंटर बनाएगा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 28, 2021 10:17 PM

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय IIT-बॉम्बे की मदद से गेमिंग सेंटर बनाएगा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय IIT-बॉम्बे की मदद से गेमिंग सेंटर बनाएगा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय IIT-बॉम्बे की मदद से गेमिंग सेंटर बनाएगा

दुनिया में भारतीय खिलौनों का डंका बजाने के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बड़ी पहल की है. आईआईटी-बॉम्बे के सहयोग से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गेमिंग सेंटर बनाने जा रहा है. यह सेंटर खेलों के विकास के लिए कई अहम योजनाओं कोर्स का संचालन करेगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को एक गेम डिजाइनिंग कम्पिटीशन के प्रतिभागियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए यह अहम जानकारी दी है. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भारत खेलों का एक ऐतिहासिक केंद्र है. भारत को एक प्रमुख खिलौना निर्माता बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प उनकी दूरदृष्टि का परिचायक है. उनके इस सपने को हर भारतीय नागरिक साकार करेगा.

प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इसी सिलसिले में आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एवं ब्रॉडकास्टिंग एक गेमिंग सेंटर बनाने जा रही है, जहां वीएफएक्स, गेमिंग एवं एनिमेशन जैसे विषयों पर विभिन्न कोर्स जल्द ही शुरू होंगे इसी के साथ-साथ एक सेंटर भी बनाया जाएगा, जहां से खेलों के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)