होम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय मंत्री पुरी एक मार्च को वर्चुअल करेंगे बिलासा एयरपोर्ट का उद्घाटन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 28, 2021 10:22 PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय मंत्री पुरी एक मार्च को वर्चुअल करेंगे बिलासा एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय मंत्री पुरी एक मार्च को वर्चुअल करेंगे बिलासा एयरपोर्ट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय मंत्री पुरी एक मार्च को वर्चुअल करेंगे बिलासा एयरपोर्ट का उद्घाटन

सोमवार से देश के हवाई नक्शे पर छत्तीसगढ़ का बिलासा एयरपोर्ट का नाम भी शामिल हो जाएगा। बिलासा एयरपोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी यात्री विमान सेवा का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। एक मार्च से बिलासा एयरपोर्ट से बिलासपुर से जबलपुर, प्रयागराज व दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होगी।

मुख्यमंत्री निवास से इस संबंध में मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। दोपहर 3:30 बजे नागर विमानन मंत्री पुरी व इसके ठीक 10 मिनट बाद 3:40 बजे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल जुड़ेंगे। इधर बिलासा एयरपोर्ट से हवाई सुविधा की शुरआत के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

बिलासा एयरपोर्ट परिसर में विशाल डोम तैयार हो गया है। डोम में मंच बनाया गया है। सीएम बघेल और केंद्रीय विमानन मंत्री पुरी वर्चुअल अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद अरण साव के अलावा जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी। बिलासपुर कलेक्टर डा. सारांश मित्तर भी अपनी बात रखेंगे। वीडियोग्राफी के जरिए बिलासा एयरपोर्ट का दृश्य दिखाया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)