होम बिहार: कल से प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 28, 2021 10:20 PM

बिहार: कल से प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

बिहार: कल से प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

बिहार: कल से प्राइवेट अस्पतालों में भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

पटना: बिहार में कल से कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण का आगाज होने जा रहा है. वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में सूबे के प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. इस बात की जानकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है. उन्होंने कहा कि कल से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. इस चरण में 60 साल से ऊपर की उम्र वाले लोग टीका लेंगे. उन सभी को सरकारी हॉस्पिटल में निःशुल्क टीका दिया जाएगा.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में निजी हॉस्पिटल में भी वैक्सीन दी जाएगी. इस बाबत निजी अस्पताल में पूरी सुविधा रहेगी. टीका लगाने के लिए निजी अस्पताल 500 से 700 रुपये तक वसूल सकते हैं, जिसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज और प्रति डोज 150 से 250 रुपये लगेंगे.

 

बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनशन के लिए बिहार के 50 हॉस्पिटलों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, इन्हीं हॉस्पिटलों में टीका लगेगा. आम जनता इन हॉस्पिटलों की जानकारी के लिए कल 10 बजे के बाद से कोविड 2.0 साइट पर जाकर हॉस्पिटल के नाम देख सकते हैं.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि आज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में मीटिंग हुई. इसमें ये फैसला लिया गया है कि बिहार में सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी. 45 साल से अधिक उम्र वालों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी.

 

गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद खुद भी वैक्सीन लेंगे. इस बात का उन्होंने आज एलान किया है. कल दोपहर वे पटना के आईजीआईएमएस में वैक्सीन लेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)