होम प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 27, 2021 09:23 PM

प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज

प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज

प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज

 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष (अन्य बीमारियों से पीड़ति) से अधिक आयु के लोगों को निजी कोरोना टीकाकरण केंद्र में 250 रुपए में पहला टीका लगाया जायेगा। सरकारी केंद्रों पर यह टीका हालांकि निशुल्क ही लगेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में आज वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से टीकाकरण पर राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को की गई थी तथा अब एक मार्च से दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत हो रही है जिसमें निजी अस्पतालों को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

भारत सरकार राज्यों/ संघ शासित क्षेत्रों के साथ मिलकर एक क्रमिक, पूर्व-निर्धारित और सक्रिय द्दष्टिकोण को अपनाते हुए कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में कई प्रकार के कदम उठा रही है। इनकी उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के समूह (जीओएम) की 14वीं बैठक हुई, जिसमें कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन तथा केंद्र व विभिन्न राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जीओएम ने आवश्यकता की तुलना में पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर, दवाओं और अन्य आवश्यक उपकरणों की पर्याप्तता और उपलब्धता की समीक्षा की। जीओएम के सामने आरोग्य सेतु ऐप के प्रदर्शन, प्रभाव और प्रभाव पर भी प्रस्तुतीकरण दिया गया।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गैर कोविड अस्पतालों और कोविड ब्लॉक वाले अस्पतालों में गैर कोविड उपचार क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कर्मचारियों और अन्य के लिए पीपीई के तकर्संगत उपयोग से संबंधित अतिरिक्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह पीपीई के तकर्संगत उपयोग पर 24 मार्च, 2020 को जारी दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।

अस्पताल के ओपीडी, चिकित्सकों के चैम्बर, एनिस्थीसिया पूर्व जांच क्लीनिक, आईपीडी-वाडर्/ आईसीयू, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर आदि विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) के विभिन्न स्तरों का सुझाव दिया गया है। विस्तृत दिशानिर्देश पर उपलब्ध हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)