होम बंगाल में सीएम पद के लिए दीदी पहली पसंद
बंगाल में सीएम पद के लिए दीदी पहली पसंद
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. अगले कुछ दिनों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और प्रचार का शोर तेज हो जाएगा. पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग 27 मार्च को होनी है यानी ठीक महीने भर बाद. साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन पांच राज्यों के चुनाव को सेमी फाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. पांचों में सबसे ज्यादा नजर किसी पर है तो वो राज्य है बंगाल.
एक तरफ जहां दीदी यानी ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में आने को लेकर निश्चिंत हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी 'सोनार बांग्ला' के नारे के साथ टक्कर देती नजर आ रही है. दो मई को ईवीएम से निकला जनादेश बंगाल के सियासी भविष्य पर मुहर लगाएगा. नेताओं के नारों, वादों और दावों की जंग के बीच चुनाव की तारीखों के एलान के बाद अब गेंद बंगाल की जनता के पाले में आ गयी है.
एबीपी न्यूज ने लोगों का मन टटोला है. एबीपी न्यूज अपने पाठकों और दर्शकों के लिए ओपिनियन पोल लेकर आया है. इस ओपिनियन पोल में हमने जनता से बंगाल की राजनीति और उसके चुनाव पर असर से जुड़े कुछ बेहद जरूरी सवाल पूछे. आप जानिए बंगाल की जनता ने इन सवालों के जवाब में क्या कहा?
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।