होम बेंगलुरू के कलाकार ने 60 हजार सिक्कों से बनाया भगवान राम और मंदिर का अद्भुत स्ट्रक्चर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:21 PM

बेंगलुरू के कलाकार ने 60 हजार सिक्कों से बनाया भगवान राम और मंदिर का अद्भुत स्ट्रक्चर

बेंगलुरू के कलाकार ने 60 हजार सिक्कों से बनाया भगवान राम और मंदिर का अद्भुत स्ट्रक्चर

बेंगलुरू के कलाकार ने 60 हजार सिक्कों से बनाया भगवान राम और मंदिर का अद्भुत स्ट्रक्चर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. गुरुवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में एक कलाकार ने सिक्कों से भगवान श्रीराम भव्य राम मंदिर के अद्भुत स्ट्रक्चर का प्रदर्शन किया गया. इस स्ट्रक्चर को बनाने के लिए एक रुपये पांच रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है. भगवान श्रीराम भव्य राम मंदिर बनाने के लिए कुल 60 हजार सिक्कों का इस्तेमाल किया गया है. इन सिक्कों की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.

एक रुपये 5 रुपये के 60 हजार सिक्कों से बनाए गए भगवान श्रीराम भव्य राम मंदिर स्ट्रक्चर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में आप देखेंगे कि कलाकार ने बेहद ही खूबसूरती से सिक्कों का इस्तेमाल कर इस स्ट्रक्चर को तैयार किया है. हैरानी की बात ये है कि दूर से देखने में इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि ये सिक्कों से बनाया गया है. एक रुपये के सिक्कों पांच रुपये के सुनहरे सिक्कों की वजह से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसे चांदी सोने से बनाया गया है.

बताते चलें कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर तैयारियां जोरों पर है. उत्तर प्रदेश सरकार के साथ-साथ भारत सरकार भी राम मंदिर निर्माण को लेकर काफी गंभीर है. इसी बीच केंद्र सरकार ने अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए यूपी सरकार के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या जिला प्रशासन को 1000 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को अयोध्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए 250 करोड़ रुपये का वितरण भी कर दिया है.

राम मंदिर निर्माण के लिए फिलहाल चंदा जुटाने का काम जोरों से चल रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों से राम मंदिर निर्माण के लिए भारी चंदा आ रहा है. मंदिर निर्माण के लिए 13 फरवरी तक 1500 करोड़ रुपये का चंदा आ चुका था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)