होम चुनाव की घोषणा के साथ ही एक्शन में BJP, अमित शाह TN और पुडुचेरी में करेंगे रैली

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:16 PM

चुनाव की घोषणा के साथ ही एक्शन में BJP, अमित शाह TN और पुडुचेरी में करेंगे रैली

चुनाव की घोषणा के साथ ही एक्शन में BJP, अमित शाह TN और पुडुचेरी में करेंगे रैली

चुनाव की घोषणा के साथ ही एक्शन में BJP, अमित शाह TN और पुडुचेरी में करेंगे रैली

नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रविवार को तमिलनाडु (Tamilnadu) और पुडुचेरी (Puducherry) में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. तमिलनाडु और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के लिए निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. भाजपा नेताओं ने बताया कि शाह तमिलनाडु और पुडुचेरी में पार्टी की सांगठनिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे.

शाह के कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक वह शनिवार को तमिलनाडु जाएंगे और रविवार सुबह पुडुचेरी में कराईकल में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह तमिलनाडु में विल्लूपुरम जिले के जानकीपुरम में 'विजय संकल्प रैली' में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा शाह राज्य और केंद्रशासित प्रदेश की पार्टी की इकाइयों की सांगठनिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे. भाजपा तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

पीएम मोदी भी कर चुके हैं दौरा, दे चुके हैं योजनाओं की सौगात
गौरतलब है कि बीते दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दो बार तमिलनाडु जा चुके हैं. इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री ने इस दौरान सागरमाला योजना के तहत माइनर बंदरगाह का शिलान्यास किया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 45-ए को चार लेन में परिवर्तित किए जाने और कराईकल जिले में मेडिकल कॉलेज भवन के नए परिसर के निर्माण की आधारशिला रखी.राष्ट्रीय राजमार्ग 45-ए के तहत विल्लुपुरम से नागपट्टिनम परियोजना का 56 किमी लंबा सतनाथपुरम-नागापट्टिनम मार्ग बनेगा. इस परियोजना पर लगभग 2426 करोड़ रुपये खर्च आएगा. पुडुचेरी में माइनर पोर्ट पर 44 करोड़ खर्च होने का अनुमान है.

तमिलनाडु की यात्रा के दौरान पीएम मोदी आध्यात्मिक गुरु आदिगाल से मिले थे. आदिगाल का तमिलनाडु के कुछ इलाकों मे अच्छा-खासा प्रभाव है. इसके अलावा पीएम मोदी ने 106 वर्ष की महिला किसान पप्पाम्मल से भी मुलाकात की थी. पप्पाम्मल को इस साल ऑर्गेनिक खेती के क्षेत्र में अद्वितीय काम के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)