होम सबसे लंबा चलेगा चुनावी रण, आठ चरण में इम्तिहान और 2 को मई आएगा नतीजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:26 PM

सबसे लंबा चलेगा चुनावी रण, आठ चरण में इम्तिहान और 2 को मई आएगा नतीजा

सबसे लंबा चलेगा चुनावी रण, आठ चरण में इम्तिहान और 2 को मई आएगा नतीजा

सबसे लंबा चलेगा चुनावी रण, आठ चरण में इम्तिहान और 2 को मई आएगा नतीजा

नई दिल्ली। बंगाल समेत पांच राज्यों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया गया। खास बात ये है कि सभी 294 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने 8 चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। औसतन हर एक चरण में 35 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने कहा कि कोविड और चुनाव निष्पक्ष संपन्न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां हम विस्तार से उन चरणों के बारे में बताएंगे कि किन किन जगहों पर मतदान होना है।

बंगाल में सभी 294 सीटों के लिए आठ चरण में चुनाव

चुनावी तारीख विधानसभाओं की संख्या
27 मार्च 2021 30
1 अप्रैल 2021 30
6 अप्रैल 2021 31
10 अप्रैल 2021 44
17 अप्रैल 2021 45
22 अप्रैल 2021 43
26अप्रैल 2021 36
29 अप्रैल 2021 35

पहले चरण में 5 जिलों में 30 सीटों पर मतदान होगा। इसमें पुरुलिया, बांकुरा, झालग्राम, पश्चिमी मिदनापुर पार्ट 1, पूर्वी मिदनापुर पार्ट 1 शामिल हैं।

दूसरे चरण में 30 सीटें के 1 अप्रैल को वोटिंग होगा। इस चरण में बांकुरा पार्ट 2, पश्चिम मिदनापुर पार्ट 2, पूर्व मिदनापुर पार्ट 2, दक्षिण परगना पार्ट 1 शामिल हैं।

तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को मतदान होना है।

चौथे चरण में 44 विधानसभा सीटों 10 अप्रैल को वोटिंग। इस चरण में हावड़ा पार्ट 2, हुबली पार्ट 2, दक्षिण परगना पार्ट 3, कूचविहार जिले शामिल हैं।

पांचवें चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव संपन्न होगा।

छठे चरण में 43 विधानसभा सीटों पर 22 अप्रैल को वोटिंग होगी।

सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को चुनाव होगा।

आठवें और आखिरी चरण में 35 सीटों 29 अप्रैल को वोटिंग।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)