होम EC की घोषणा के तुरंत बाद ममता ने 8 चरणों में चुनाव पर उठाए सवाल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 26, 2021 08:19 PM

EC की घोषणा के तुरंत बाद ममता ने 8 चरणों में चुनाव पर उठाए सवाल

EC की घोषणा के तुरंत बाद ममता ने 8 चरणों में चुनाव पर उठाए सवाल

EC की घोषणा के तुरंत बाद ममता ने 8 चरणों में चुनाव पर उठाए सवाल

नई दिल्ली. चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा तारीखों की घोषणा के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा है कि 8 चरणों में चुनाव किसको फायदा पहुंचाने के लिए रखा गया है. गौरतलब है कि 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होगी. पश्चिम बंगाल में भी काउंटिंग 2 मई को की जाएगी.

याद दिला दें साल 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में इतिहास रच दिया था. ममता बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी ने 34 साल बाद लेफ्ट की सरकार को उखाड़ फेंका. इसके बाद से लेकर अब तक ममता लगातार दो बार बंगाल की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या दीदी इस बार जीत की हैट्रिक लगाएंगी या फिर बंगाल में भगवा लहराएगा.

बीजेपी कर रही है 294 में से 200 सीटों का दावा
वहीं केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाते हुए उत्साह से लबरेज है. बीजेपी की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि वो 294 सीटों की विधानसभा में 200 सीटें हासिल करेगी. इस बीत कई कद्दावर टीएमसी नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है.जानें बंगाल में कब-कब चुनाव
राजनीतिक रूप से सबसे गर्म माने जा रहे पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में वोटिंग की जाएगी. 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए वोटिंग 27 मार्च (30 सीट), 1 अप्रैल (30 सीट), 6 अप्रैल (31 सीट), 10 अप्रैल (44 सीट), 17 अप्रैल (45 सीट), 22 अप्रैल (43 सीट), 26 अप्रैल (36 सीट), 29 अप्रैल (35 सीट) को होगी. पश्चिम बंगाल में भी काउंटिंग 2 मई को की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)