होम महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले को लेकर विरोध, पार्टी के कई नेता नाराज
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेसः नाना पटोले को लेकर विरोध, पार्टी के कई नेता नाराज
नई दिल्लीः नाना पटोले को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पार्टी में अंतर्विरोध जोर पकड़ता जा रहा है।
सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार पटोले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कोई सलाह मशवरा नहीं कर रहे हैं, जिससे यह नेता नाराज़ बताये जा रहे हैं। पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के प्रभारी एच के पाटिल ने पार्टी आला कमान को हालातों से अवगत करा दिया है।
इसी सप्ताह मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद पार्टी आला कमान को तथ्यों की जानकारी दी गयी ,हालांकि पार्टी आला कमान ने संतुलन बनाने के लिये आज 4 नये उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस के संसदीय बोर्ड में तीन और सदस्यों को शामिल कर दिया।
नाना गावंडे ,सचिन नाइक ,संजय राठौड़ और चारूलता टोकस को उपाध्यक्ष बनाया गया है तो एक नाथ गायकवाड़ ,संजय निरूपम ,जनार्दन चंदरुकर को संसदीय बोर्ड का सदस्य। पार्टी से मिली खबरों के अनुसार राज्य में कुछ और बड़े बदलाव होने हैं जिनमें गार्जियन मंत्रियों को एक स्थान से किसी दूसरे स्थान का प्रभार दिया जाना संभव है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।