होम LIC ने पेश की नई Bima Jyoti योजना, निवेश पर सालाना रिटर्न की गारंटी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:51 PM

LIC ने पेश की नई Bima Jyoti योजना, निवेश पर सालाना रिटर्न की गारंटी

LIC ने पेश की नई Bima Jyoti योजना, निवेश पर सालाना रिटर्न की गारंटी

LIC ने पेश की नई Bima Jyoti योजना, निवेश पर सालाना रिटर्न की गारंटी

भारतीय जीवन बीमा निगम एक नई पॉलिसी लेकर आई है. इस पॉलिसी के तहत बीमाधारकों को हर साल गारंटीड वृद्धि मिलेगी. इस नई पॉलिसी का नाम बीमा ज्योति (Bima Jyoti) है. यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग्स प्लान है.

 

बीमा ज्योति पॉलिसी को एलआईसी एजेंट के माध्यम से खरीदा जा सकता है. पॉलिसी को ऑनलाइन खरीदने का आप्शन भी उपलब्ध है. इसे एलआईसी की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है.

 

बीमा ज्योति का बेसिक सम इश्योर्ड एक लाख रुपये है यानी न्यूनतम एक लाख रुपये की पॉलिसी ले सकते हैं. पॉलिसी की अधिकतम सम एश्योर्ड नहीं तय की गई है. यह पॉलिसी 15 से 20 साल के लिए ली जा सकेगी.

 

बीमा ज्योति की खास बातें

 

उम्र
पॉलिसीधारक की न्यूनतम उम्र 90 दिन और अधिकतम 60 वर्ष.

 

प्रीमियम भुगतान अवधि
पॉलिसी अवधि से 5 वर्ष कम

 

सालाना गारंटीड रिटर्न
हर साल 50 रुपये प्रति हजार का गारंटीड रिटर्न मिलेगा. यह मेच्योरिटी/मृत्यु तक प्रत्येक पॉलिसी वर्ष के अंत में चालू पॉलिसी में जोड़ा जाएगा.

 

प्रीमियम का भुगतान
प्रीमियम का भुगतान सालाना, छमाही, तिमाही या मासिक आधार पर किया जा सकता है. यह ध्यान रखें कि मासिक प्रीमियम का भुगतान सिर्फ NACH (नेशनल ऑटोमेटेड क्लीयिरिंग हाउस) के जरिए या सैलरी डिडक्शन के जरिए किया जा सकता है.

 

इस पॉलिसी पर लोन फैसिलिटी भी उपलब्ध है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)