होम टीम इंडिया का पूर्व तेज गेंदबाज कोलकाता में भाजपा में शामिल
टीम इंडिया का पूर्व तेज गेंदबाज कोलकाता में भाजपा में शामिल
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं. मई में पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं. उससे पहले हर पार्टी नेताओं को अपने पाले में करने में जुटी हुई है. नेता ही नहीं बल्कि बाकी मशहूर हस्तियां भी अलग अलग पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, इस बीच टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज भी अब भाजपा में शामिल हो गए हैं. अशोक डिंडा पार्टी के स्टार प्रचारक तो होंगे ही, साथ ही उम्मीद है कि वे भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ते हुए नजर आएं. हालांकि अभी इस बात का कोई ऐलान नहीं किया गया है. बुधवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है. हाल ही में अशोक डिंडा ने इंटरनेशल हर तरह के क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।