होम महंगा हुआ रेल का सफर! ट्रेनों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए बढ़ गए टिकट के दाम

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:22 PM

महंगा हुआ रेल का सफर! ट्रेनों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए बढ़ गए टिकट के दाम

महंगा हुआ रेल का सफर! ट्रेनों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए बढ़ गए टिकट के दाम

महंगा हुआ रेल का सफर! ट्रेनों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए बढ़ गए टिकट के दाम

भारतीय रेलवे ने छोटी दूरी की ट्रेनों के लिए किराये में मामूली वृद्धि की है. रेलवे ने इस किराया बढ़ोतरी पर सफाई दी है और कहा है कि कोरोना के दौरान लोगों को यात्रा करने से रोकने के लिए कदम उठाया गया है. रेलवे का कहना है कि देश में अभी जितनी भी ट्रेनें चल रही हैं, उसमें मात्र 3 परसेंट ट्रेनों के किराये में मामूली बढ़ोतरी की गई है.

रेलवे ने एक बयान में कहा है कि कोरोना का खतरा अभी बरकरार है और कुछ राज्यों में स्थिति खराब हो रही है. कई राज्यों के लोगों को दूसरे राज्यों में प्रवेश करने से पहले स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ रहा है, इसलिए यात्रियों को सफर से रोकने के लिए किराये में बढ़ोतरी की गई है. ट्रेन में यात्रियों की भीड़ न बढ़े और ट्रेन में सफर के दौरान संक्रमण का प्रसार न हो, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

छोटी दूरी की ट्रेनों का बढ़ा किराया

रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि मीडिया के कुछ सेक्शन में खबरें हैं कि छोटी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों से पैसेंजर ट्रेन का किराया पहले से ज्यादा वसूला जा रहा है. रेलवे इस बारे में स्पष्ट करना चाहता है कि यह बढ़ोतरी रेल यात्रियों को भीड़-भाड़ से रोकने के लिे की गई है ताकि ट्रेनों में ज्यादा लोग सवार न हों. इसी दूरी के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेन का किराया फिक्स रखा गया है. बयान में कहा गया है कि कोविड के चलते 22 मार्च 2020 से रेगुलर ट्रेनों के परिचालन पर रोक है ताकि कोरोना का संक्रमण रोका जा सके.

रेलवे ने क्या दी सफाई

रेलवे धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या को बढ़ा रहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो और उन्हें सफर की सुविधा दी जाती रहे. ट्रेनों का सफर कब सुचारू हो पाएगा अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोरोना से जुड़े अलग-अलग फैक्टर्स देखने के बाद ही रेगुलर संचालन का फैसला लिया जाएगा. कोरोना काल से देखें तो अब तक 65 परसेंट मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है जो कि मुख्य रूप से अर्धशहरी इलाकों की सेवाएं हैं. डेली बेसिस की बात करें तो अभी 1250 मेल या एक्सप्रेस ट्रेन, 5350 सबअरबन सर्विसेज और 326 से ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों को चलाया जा रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)