होम सरकार का क्यों है निजीकरण पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:32 PM

सरकार का क्यों है निजीकरण पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया

सरकार का क्यों है निजीकरण पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया

सरकार का क्यों है निजीकरण पर जोर, प्रधानमंत्री मोदी ने बताया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को निजीकरण के मुद्दे पर एक वेबिनार को संबोधित किया। इसमें पीएम मोदी ने बजट में निजीकरण से संबंधित घोषणाओं पर अहम बात की है। प्रधानमंत्री ने यह समझाने की कोशिश की कि निजीकरण क्यों जरूरी है और बहुत सारी पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज से सरकार को और देश को क्या नुकसान हो रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बजट ने भारत को फिर से High Growth Trajectory(उच्च विकास पथ) पर ले जाने के लिए स्पष्ट रोडमैप सामने रखा है। बजट में भारत के विकास में प्राइवेट सेक्टर की मज़बूत पार्टनरशिप पर भी फोकस किया गया है। इस बार बजट से पहले आपमें से अनेक साथियों से विस्तार से बात हुई थी। इस बजट ने भारत को फिर से हाई ग्रोथ ट्रेजेक्ट्री पर ले जाने के लिए स्पष्ट रोड मैप सामने रखा है। बजट में भारत के विकास में प्राइवेट सेक्टर के मजबूत योगदान पर भी फोकस है।

उद्यमों-व्यापारों को पूरा समर्थन देना सरकार का दायित्व

पीएम मोदी कहा कि ये सरकार का दायित्व है कि वो देश के उद्यमों-व्यापारों को पूरा समर्थन दे। लेकिन, सरकार खुद उद्यम चलाए, उसकी मालिक बनी रहे, यह आवश्यक नहीं। प्रधानमंत्री ने कहा, इसीलिए मैं कहता हूं कि सरकार का व्यापार में रहने का कोई व्यापार नहीं है। हमारा प्रयास, लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के साथ उनके जीवन में सरकार के बेवजह के दखल को भी कम करना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)