होम पंजाब में परिवहन क्षेत्र से खत्म होगा एकाधिकार, 3,000 नए मिनी बस परमिट जारी

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:27 PM

पंजाब में परिवहन क्षेत्र से खत्म होगा एकाधिकार, 3,000 नए मिनी बस परमिट जारी

पंजाब में परिवहन क्षेत्र से खत्म होगा एकाधिकार, 3,000 नए मिनी बस परमिट जारी

पंजाब में परिवहन क्षेत्र से खत्म होगा एकाधिकार, 3,000 नए मिनी बस परमिट जारी

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को मिनी बस परमिट नीति की घोषणा की और राज्य सरकार की 'घर घर कारोबार ते रोजगार' मिशन के तहत ग्रातीण क्षेत्र के युवाओं को 3,000 परमिट वर्चुअल तरीके से बांटे. सिंह ने बताया कि साल के अंत तक और 8,000 परमिट बांटे जाएंगे. पूरे साल में कुल 11,000 परमिट बंटेंगे. इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष दोनों रूप में रोजगार सृजन होगा और परमिट के लिए आवेदन करने में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए कोई समय सीमा नहीं है.

मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग से कहा कि वह अगले तीन महीने में आवेदकों के लिए आसान ऑनलाइन सुविधा विकसित करे और सभी बसों के लिए परमिट जारी करने में पारदर्शिता लाए. उन्होंने पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा सरकार पर कुछ चुनिंदा लोगों को ''अवैध'' परमिट जारी करने का आरोप लगाया.

बस ऑपरेटर्स का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि सरकार नए परमिट जारी करने जा रही है. उनका कहना है कि पहले भी कई बार सरकार से मांग की जा चुकी है कि राज्य में करीब 6700 मिनी बस परमिट हैं, जिन्हें जारी रखकर इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार से जोड़कर रखा जा सकता है.

यदि सरकार नए परमिट जारी करती है तो बहुत से ऑपरेटर्स नए आ जाएंगे और कईं पुराने ऑपरेटर्स परमिट से वंचित रह जाएंगे. जिससे इन ऑपरेटर्स के साथ जुड़े कर्मचारी बेरोजगारी का शिकार हो सकते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)