होम ग्लैंड के 112 रनों के जवाब में भारत की शानदार शुरुआत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:35 PM

ग्लैंड के 112 रनों के जवाब में भारत की शानदार शुरुआत

ग्लैंड के 112 रनों के जवाब में भारत की शानदार शुरुआत

ग्लैंड के 112 रनों के जवाब में भारत की शानदार शुरुआत

 इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पर आज खेला जाना है. अहमदाबाद टेस्ट डे नाइट मुकाबला है और इसमें लाल की बजाए पिंक बॉल का इस्तेमाल होगा. इस मैच की शुरुआत के साथ ही अहमदाबाद का मोटेरा मैदान मेलबर्न को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा.

मोटेरा स्टेडियम को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है. इस स्टेडियम को दोबारा तैयार होने में पांच साल लगे हैं और इस स्टेडियम में 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की जगह है. कोविड 19 की वजह से हालांकि इस मैच को देखने का मौका सिर्फ 55 हजार लोगों को ही मिलेगा.

दोनों टीमों में होंगे बदलाव

पिंक बॉल टेस्ट होने की वजह से दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिलेंगे. टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की वापसी होगी. इसके अलावा उमेश यादव को भी पिंक बॉल टेस्ट में मौका मिलना तय है. पिछले टेस्ट का हिस्सा रहे कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

इंग्लैंड की टीम भी इस टेस्ट में दो या तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी. इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में क्राउली और बेयरस्टो को मौका मिल सकता है. जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन की वापसी भी तय मानी जा रही है. इसके अलावा क्रिस वोक्स या फिर मार्क वुड में से किसी एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में हिस्सा मिलेगा.

संभावित Playing 11

India: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, इशांत शर्मा.

England: जैक क्राउली, डॉम सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, क्रिस वोक्स/ मार्क वुड, जेम्स एंडरसन.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)