होम अब क्‍या करेंगे इमरान खान: उनके खिलाफ पार्टी के अंदर भी दिखा आक्रोश

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 23, 2021 08:35 PM

अब क्‍या करेंगे इमरान खान: उनके खिलाफ पार्टी के अंदर भी दिखा आक्रोश

अब क्‍या करेंगे इमरान खान: उनके खिलाफ पार्टी के अंदर भी दिखा आक्रोश

अब क्‍या करेंगे इमरान खान: उनके खिलाफ पार्टी के अंदर भी दिखा आक्रोश

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आर्थिक तंगी और कोविड-19 से जूझ रहे पाकिस्‍तान में इमरान के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट है, लेकिन इस समय उनकी पार्टी के अंदर भी बगावती सुर दिख रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण उनकी एक बैठक में दिखा। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरान खान की एक बैठक में उनके ही पार्टी के विधायक और सांसद नदारद रहे। इमरान खान के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है।

पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ उनकी पार्टी में भी गुस्सा बढ़ता जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में प्रांत के सभी सांसदों और विधायकों को आमंत्रित किया गया। बैठक में बीस सांसद और विधायकों ने भाग ही नहीं लिया। इनमें दो सांसद ऐसे हैं, जिन्हें हाल ही में मंत्रिमंडल से निकाला गया है।

इमरान खान प्रांत की राजधानी पेशावर में आए हुए थे। उनकी गवर्नर हाउस में बैठक बुलाई गई थी। बैठक से गायब होने वालों में चौदह सांसद और छह विधायक हैं। इनमें दो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तान मुहम्मद खान और लियाकत खटक भी शामिल थे। प्रांतीय मंत्री शौकत यूसुफजई का कहना था कि सभी विधायक और सांसद पार्टी के संपर्क में हैं और वे अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पूर्व सूचना दे चुके थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)