होम गुजरात नगर निकाय चुनावः छह नगर के लिए कुल 42 फीसदी मतदान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 10:23 PM

गुजरात नगर निकाय चुनावः छह नगर के लिए कुल 42 फीसदी मतदान

गुजरात नगर निकाय चुनावः छह नगर के लिए कुल 42 फीसदी मतदान

गुजरात नगर निकाय चुनावः छह नगर के लिए कुल 42 फीसदी मतदान

अहमदाबाद: कोविड-19 महामारी के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव के लिए 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के 144 वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जोकि शाम छह बजे तक जारी रहा. सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की भी कतार नजर आई. हालांकि, बाद में मतदान में सुस्ती रही.

चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्नः
मतदान संपन्न होने के बाद राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े. इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया. मतदान होने के बाद राज्य चुनाव आयुक्त संजय प्रसाद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए. उन्होंने कहा कि कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

एआईएमआईएम पहली बार लड़ रही चुनावः
इन चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है. भाजपा का पिछले कई कार्यकाल से इन छह नगर निगमों पर शासन रहा है. आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि वह भाजपा और कांग्रेस के सामने एक प्रभावी विकल्प होगी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है.

छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार मैदान मेंः
अधिकारियों ने कहा कि 575 सीटों पर मतदान के लिए लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया. प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं. छह नगर निगमों में कुल 2,276 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा, जूनागढ़ नगर निगम में दो सीटों पर उपचुनाव के लिए नौ उम्मीदवार भी मैदान में हैं. चुनाव लड़ने वालों में भाजपा से 577, कांग्रेस से 566, आप से 470, राकांपा से 91, अन्य दलों से 353 और 228 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 1.14 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 60.60 लाख पुरुष और 54.06 लाख महिलाएं शामिल हैं. मतगणना 23 फरवरी को होगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)