होम सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश की नई सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 10:16 PM

सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश की नई सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट

सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश की नई सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट

सीएम योगी बोले, उत्तर प्रदेश की नई सम्भावनाओं को उड़ान देगा यह बजट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2021-22 के लिये सोमवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत बजट को लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित बताते हुए कहा कि यह सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मुख्यमंत्री ने विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह बजट लोक कल्याणकारी, विकासोन्मुख और सर्वसमाज के विकास को समर्पित है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लोकतांत्रिक भावना से परिपूर्ण यह बजट सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

सरकार ने स्थितियों को बेहतर ढंग से सम्भाला:

उन्होंने कहा कि राजस्व की प्राप्तियों को लेकर सरकार के जो लक्ष्य थे, उसके अनुरूप प्राप्तियों को हासिल करने में कुछ कठिनाई हुई. फिर भी सरकार ने स्थितियों को बेहतर ढंग से सम्भाला. उन्होंने कहा कि यह बजट एक नई आशा, नई ऊर्जा और उत्तर प्रदेश की नई संभावनाओं को उड़ान देने वाला है. इस बजट में हर हाथ को काम देने का संकल्प निहित है। यह बजट प्रदेश के गांव, गरीब किसानों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक तबके का प्रतिनिधित्व करने वाला बजट है.

समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल कर महत्वपूर्ण कदम उठाए:

योगी ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 महामारी के बावजूद प्रदेश के वित्तीय अनुशासन को बनाए रखते हुए लोक कल्याण की भावना के तहत समाज के हर वर्ग को इसमें शामिल कर महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का यह बजट समग्र और समावेशी विकास तथा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के स्वावलंबन के माध्यम से सशक्तिकरण को आधार बनाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश में ईज ऑफ लिविंग को और आसान बनाने के लिए हर घर को जल, हर घर को बिजली, हर गांव को सड़क और हर गांव को डिजिटल बनाने की प्रक्रिया के साथ प्रदेश में समग्र विकास की रूपरेखा इस बजट के माध्यम से प्रारंभ की गई है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)