होम कई राज्यों में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, पीएमओ में आपात बैठक
कई राज्यों में कोरोना की बढ़ी रफ्तार, पीएमओ में आपात बैठक
नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में बैठक हुई. केंद्र सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र और केरल समेत देश के छह राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के पीछे लोगों की लापरवाही हो सकती है. केंद्र कोरोना के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने जा रहा है जिसके लिए प्राइवेट सेक्टर्स का सहारा लिया जाएगा. बता दें देश मे कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है. खासकर महाराष्ट्र और केरल में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. देश के कुल मामलों के लगभग 85 फीसदी केस महाराष्ट्र और केरल से हैं. इसके अलावा पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं. केंद्र सरकार के मुताबिक बढ़ते केस के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन फिलहाल ये लग रहा है कि जब कोरोना के केस कम होने शुरू हुए तो लोगों के समझ में आया कि कोरोना का खतरा टल गया है और लापरवाही शुरू कर दी. जबकि एहतियात जारी रखने की जरूरत है. इन राज्यों में केस बढ़ने के पीछे सही कारण का पता लगाने के लिए केंद्रीय टीमें भेजी गई हैं.
नए वेरियंट को लेकर केंद्र ने कही ये बातवहीं कोविड-19 के दो नए वेरियंट को लेकर केंद्र सरकार का मानना है कि महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में मिले दो नए वेरियंट N440K और E484K को भारतीय वेरियंट कहना सही नहीं है. केंद्र का कहना है कि क्योंकि दुनिया के दूसरे देशों में भी ये वेरियंट मिल चुका है और भारत में भी यह पहली बार डिटेक्ट नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी मार्च और जुलाई में बीते साल डिटेक्ट हो चुका है. सवाल उठ रहा है कि क्या नए वेरियंट के चलते केस में बढ़ोतरी हो रही है. इस पर केंद्र का कहना है कि अभी तक इसकी सही वजह का पता नहीं चल पाया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।