होम योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना,

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 10:19 PM

योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना,

योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना,

योगी सरकार ने युवाओं के लिए खोला खजाना,

लखनऊः उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आज पहला पेपरलेस बजट पेश किया गया है. इस बजट में सीएम योगी ने हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की है. बजट में किसानों, महिलाओं, बच्चों, सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स आदि के लिए अलग-अलग सौगात पेश की है. सीएम योगी ने युवाओं और उनके बेहतर भविष्य को देखते हुए बजट एलॉट किया है.

युवाओं के लिए दिए ये तोहफे

सीएम योगी ने युवा वकिलों के लिए किताबें व पत्रिकाएं खरीदने के लिए 10 करोड़ रुपए की व्यवस्था की है. वहीं पश्चिमी उत्तरप्रदेश में खेल और ऐसी एक्टिवीटिज को बढ़ावा देने के लिए जनपद मेरण में नए स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया है. इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम की व्यवस्था करने का निर्णय किया है.

 

खेल व स्वास्थ्य पर किया गया ध्यान केन्द्रित

इसके लिए सीएम योगी ने पूरे 25 करोड़ रुपए के बजट की व्यवस्था की है. प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए युवा खेल विकास और कौशल योजना के तहत 8.55 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए है. यूपी के 12 जनपदों में मॉडल कैरियर सेंटर की स्थापित किए जाने की योजना प्रस्तावित है. इससे लोगों को रोजगार में जोड़ने में मदद मिलेगी.

युवाओं को बांटे जाएंगे टेबलेट

युवाओं के विकास के लिए प्रस्तावित अभ्युदय योजना के अंतर्गत सीएम योगी बच्चों को बिना किसी जाति-धर्म के भेदभाव के टेबलेट का वितरण करेंगे. इतना ही नहीं संस्कृत विद्यालय में अध्यनरत निर्धन युवाओं को गुरुकुल पद्धति के अनुरुप निशुल्क छात्रावास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)