होम गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत, सभी नगर निगमों में हासिल की जीत,
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा की भारी जीत, सभी नगर निगमों में हासिल की जीत,
अहमदाबाद। गुजरात में स्थानीय निकाय के लिए रविवार को हुए चुनाव के मंगलवार को परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में सभी छह नगर निगमों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। सूरत में आम आदमी पार्टी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। जामनगर में बसपा ने तीन सीटों पर जीत प्राप्त की है। वहीं पहली बार गुजरात निकाय चुनाव में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को अहमदाबाद की चार सीटों पर विजय मिली है।बीजेपी के खाते में 449 सीटें आयी हैं।रविवार को नगर निगम की 576 सीटों पर चुनाव हुआ था, बहुमत मिलता देख भाजपा के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर गृह मंंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुचे हैं। कुछ ही देर में अहमदाबाद के खानपुर इलाके में स्थित भाजपा कार्यालय में विजय सभा का आयोजन किया गया है।576 सीटों में से बीजेपी के खाते में 449 सीटें आयी हैं। कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं।आम आदमी पार्टी ने 19, बीएसपी ने 3 और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।