होम योगी सरकार पर तंज कसते हुए बोले अखिलेश यादव, कहा- खेल खत्म,

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 10:05 PM

योगी सरकार पर तंज कसते हुए बोले अखिलेश यादव, कहा- खेल खत्म,

योगी सरकार पर तंज कसते हुए बोले अखिलेश यादव, कहा- खेल खत्म,

योगी सरकार पर तंज कसते हुए बोले अखिलेश यादव, कहा- खेल खत्म,

प्रयागराजः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की बजट पर कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत सरकार का आखिरी बजट आज पेश हुआ है. यह आखिरी बजट था और इसके बाद मुख्यमंत्री कुछ चाहेंगे तो भी नहीं मिल सकता है. इसके साथ खेल खत्म, पैसा हजम. उन्होंने कहा है कि यह पैसा भाजपा ने कैसे खत्म किया है, वह हम और आप नहीं समझ पाए. हमें तो उम्मीद थी कि जो बजट आएगा, इसमें गरीब के लिए, किसान के लिए कुछ राहत होगी लेकिन गरीब को वही धोखा मिला जो भाजपा पहले दिन से देते आई है.

किसानों के लिए नहीं उद्योगपतियों के लिए फैसले ले रही है सरकार

कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि यह सरकार किसानों के लिए नहीं, बल्कि उद्योगपतियों के लिए फैसले ले रही है. कानून किसानों के लिए लाया गया है, लेकिन वह उन्हें नहीं चाहते हैं, ऐसे में कृषकों पर कानूनों को थोपने की क्या जरुरत है. अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पूर्व अखिलेश यादव ने ब्राह्मण समाज के कई प्रबुद्ध नेताओं- मनोज पांडेय, विनय पांडेय, बब्बन दूबे, प्रभाकर शर्मा, रुद्र ओझा के समाजवादी पार्टी से जुड़ने का स्वागत किया है. इन नेताओं ने सपा प्रमुख को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट की है.

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर सरकार को घेरा

उन्होंने कहा है कि हमने भगवान परशुराम के नाम पर अवकाश घोषित किया था. इसी तरह विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश दिया जाता था, लेकिन इन लोगों (भाजपा नीत सरकार) ने भगवान परशुराम, विश्वकर्मा जयंती पर दी जाने वाली छुट्टी खत्म कर दी है. सभी वर्गों के लोगों के सपा से जुड़ने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, जो सत्ता में आज बैठे हैं, जिनके पास 324 सीटें हैं, उनके लोग भी बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ेंगे. डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा है कि सरकार यह कहती है कि इन पर सरकार का नियंत्रण नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)