होम प्रियंका गांधी कल मथुरा में करेंगी किसान पंचायत,

Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 09:57 PM

प्रियंका गांधी कल मथुरा में करेंगी किसान पंचायत,

प्रियंका गांधी कल मथुरा में करेंगी किसान पंचायत,

प्रियंका गांधी कल मथुरा में करेंगी किसान पंचायत,

नई दिल्ली. यूपी में ठीक एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. इन चुनावों में अपनी नैया पार लगाने के लिए कांग्रेस किसानों का सहारा ले रही है. किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर भी है. इसी सिलसिले में कांग्रेस यूपी के कई जिलों में किसान पंचायत का आयोजन कर रही है. इन पंचायतों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद किसानों के साथ बातचीत कर रही हैं.

 

किसान पंचायत का अगला पढ़ाव मथुरा में है. प्रियंका पालीखेड़ा में मंगलवार को एक किसान पंचायत को संबोधित करेंगी. इस जगह को राज्य में जाट समुदाय का गढ़ माना जाता है. मंगलवार की यह किसान पंचायत भी उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जो कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में कृषि कानूनों के विरोध में आयोजित कर रही है. किसान पंचायत में शामिल होने के अलावा प्रियंका बांके बिहारी के दर्शन भी करेंगी.

 

प्रियंका ने बोला था हमला
इससे पहले 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर जिले में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, "हमारी पुरानी कहानियों में बताया जाता है कि जीतने के बाद राजा और रानी अभिमानी हो जाते थे. दो बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री भी इसी तरह अहंकारी हो गए हैं. केंद्र सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए, लेकिन मोदीजी उन किसानों से बात ही नहीं कर रहे, जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में चुना है. उन्हें किसानों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुलझाना चाहिए."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)