होम अमित शाह ने कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति की समीक्षा की

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 22, 2021 09:59 PM

अमित शाह ने कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति की समीक्षा की

अमित शाह ने कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति की समीक्षा की

अमित शाह ने कोविड टीकाकरण अभियान की स्थिति की समीक्षा की

देश भर में हेल्थ वर्कर्स फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा रही है तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की जांच के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की. यह बैठक ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब देश में 1.14 करोड़ लाभार्थियों को कोविड टीका लगाया गया है. स्वास्थ्य कर्मियों फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था.

टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण मार्च में शुरू होना है. इसमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कवर किया जाएगा. कम से कम 50 वर्ष की आयु वर्ग वाले लोगों की संख्या लगभग 27 करोड़ है.

शाह ने गृह मंत्रालय कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता की. इसमें कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने, टीकाकरण के लिए राज्यों संघ शासित प्रदेशों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद थे.

बैठक में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल, कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के निदेशक, एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

भारत के ड्रग रेगुलेटर ने 3 जनवरी को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन कोविशिल्ड, देश में सीमित आपातकालीन उपयोग के लिए भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवाक्सिन को मंजूरी दी थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)