होम देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.32 फीसदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2021 09:02 PM

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.32 फीसदी

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.32 फीसदी

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर 97.32 फीसदी

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 12,881 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,09,50,201 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 101 मौतें भी हुईं हैं, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 हो गई है।

देश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। बीते एक महीने से 15 हजार से कम दैनिक मामले दर्ज हो रहे हैं। वहीं मौतों का आंकड़ा भी करीब डेढ़ महीने से 200 से कम दर्ज हो रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा था कि पिछले 15 दिनों से दैनिक मामलों का औसत 9,000 से 12,000 के बीच और मृत्यु संख्या 78 से 120 के बीच दर्ज हो रही है। वहीं 9 फरवरी को इस साल के सबसे कम 9,110 दैनिक मामले दर्ज किए गए थे, जबकि पिछले साल के सबसे कम 9,633 दैनिक मामले 3 जून को दर्ज हुए थे।

बीते 24 घंटों में 11,987 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 1,06,56,845 हो गई है। फिलहाल देश में 1,37,342 सक्रिय मामले हैं। देश में रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। बुधवार को 7,26,562 नमूनों के परीक्षण के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 20,87,03,791 है। देश में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन के जरिए टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इसके तहत अब तक 94,22,228 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण भारत में हो रहा है, जबकि कई देशों ने हमसे पहले टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)