होम कोरोना के बढ़ते मामलों पर अब मुंबई में भी सख्ती, BMC ने जारी की नई गाइडलाइंस
कोरोना के बढ़ते मामलों पर अब मुंबई में भी सख्ती, BMC ने जारी की नई गाइडलाइंस
मुंबई. कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नई गाइडलाइन जारी की है. जिसके अनुसार, अगर किसी भवन में 5 या उससे अधिक कोरोना के मरीज पाए जाएंगे तो उस भवन को सील कर दिया जाएगा. साथ ही वेडिंग हॉल, क्लब और रेस्तरां कोरोना की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए ब्राजील से लौटने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन रहना होगा. उन क्षेत्रों में कोविड-19 टेस्ट की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जहां सकारात्मक मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं.
बता दें कि अमरावती में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की. लॉकडाउन शनिवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक के लिए रहेगा और इस दौरान बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. हालांकि, आवश्यक सेवाएं अप्रभावित रहेंगी. जिलाधिकारी शैलेश नवल ने कहा कि सप्ताह के बाकी दिन होटल और रेस्तरां सहित सभी प्रतिष्ठान रात में आठ बजे तक खुले रहेंगे. पहले ये रात 10 बजे तक खुले रहते थे.
उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि भविष्य में किसी भी प्रकार के सख्त लॉकडाउन से बचने के लिए वे कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करें.' उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. उन्होंने कहा, 'स्विमिंग पूल और इनडोर गेम भी बंद रहेंगे, जबकि धार्मिक कार्यक्रमों में केवल पांच लोगों को अनुमति दी जाएगी.' महाराष्ट्र में एक बार फिर कोविड मामलों में वृद्धि देखी जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।