होम सीएम योगी बोले, युवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी अभ्‍युदय योजना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 16, 2021 09:35 PM

सीएम योगी बोले, युवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी अभ्‍युदय योजना

सीएम योगी बोले, युवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी अभ्‍युदय योजना

सीएम योगी बोले, युवाओं के लिए मील का पत्‍थर साबित होगी अभ्‍युदय योजना

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वाकांक्षी मुफ़्त कोचिंग परियोजना अभ्‍युदय योजना का शुभारंभ किया और पंजीकृत अभ्‍यर्थियों से संवाद किया. अपने सरकारी आवास पर योजना की शुरुआत करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अभ्युदय योजना प्रदेश के युवाओं के उत्कर्ष का मार्ग प्रशस्त करने की राज्य सरकार की एक अभिनव योजना है और यह योजना प्रदेश के युवाओं के लिए समर्पित है जो मील का पत्थर साबित होगी.

मंगलवार से 18 मंडल मुख्यालयों में शुरू होगी योजना:
सरकारी बयान के अनुसार अभ्युदय योजना को पहले चरण में कल मंगलवार से 18 मंडल मुख्यालयों में प्रारम्भ किया जा रहा है और आने वाले समय में इसका विस्तार जिलों में भी किया जाएगा. इस योजना में साप्ताहिक, मासिक परीक्षाएं होंगी, जिसके आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी. उल्‍लेखनीय है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्‍युदय योजना प्रारम्भ की गई है.

जब बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व:
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जब बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, तो उसका लाभ भी उत्‍तर प्रदेश को होगा. योगी ने कहा कि अभ्युदय योजना के अंतर्गत 16 फरवरी, 2021 (बसंत पंचमी) से प्रदेश में कक्षा शुरू होंगी और जिन युवाओं का परीक्षण के जरिए चयन हुआ है, उन्हें मंडल मुख्यालय में साक्षात कक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा जबकि बाकी अभ्यर्थी वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन कक्षा से जुड़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं को जिस भी क्षेत्र में जाना हो, उसकी शुरुआत अच्छे से करें. मजबूत बुनियाद ही मजबूत इमारत का आधार होती है और अभ्युदय योजना को लेकर यही भाव रखा गया है.

पांच लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण:

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)