होम अफवाहों पर विराम, कहा- भाजपा श्रीलंका में राजनीतिक दल का गठन नहीं कर सकती
अफवाहों पर विराम, कहा- भाजपा श्रीलंका में राजनीतिक दल का गठन नहीं कर सकती
नई दिल्लीः श्रीलंकाई चुनाव आयोग के प्रमुख निमल पंचीवा ने सोमवार को उन खबरों पर खारिज किया कर दिया है, जिनमें भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा द्वारा श्रीलंका में राजनीतिक दल के गठन की योजना का दावा किया गया था. उन्होंने कहा है कि देश का चुनाव कानून इस तरह के प्रबंध की इजाजत नहीं देता है. गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा के श्रीलंका में राजनैतिक गठन की चर्चाएं जोर ले रही थी.
इस दौरान निमल पंचीवा ने संवाददाताओं से कहा है कि श्रीलंका का कोई भी राजनीतिक दल विदेश में किसी भी दल अथवा समूह से संबंध रख सकता है लेकिन हमारा चुनाव कानून किसी अन्य विदेशी दल को श्रीलंका में काम करने की अनुमति नहीं देता है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा श्रीलंका और नेपाल में अपना विस्तार करने की योजना बना रही है.
श्रीलंकाई चुनाव आयोग के प्रमुख इन्हीं रिपोर्ट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे थे. गौरतलब है कि इन दिनों भाजपा के श्रीलंका में राजनैतिक गठन की चर्चाएं जोर ले रही थी. मगर श्रीलंकाई चुनाव आयोग प्रमुख ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि हमारा चुनाव कानून किसी अन्य विदेशी दल को श्रीलंका में काम करने की अनुमति नहीं देता है
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।