होम इन राज्यों में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, ऐसा होगा मौसम
इन राज्यों में 3 दिन जमकर बरसेंगे बादल, ऐसा होगा मौसम
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय है जिसका असर भारत के मौसम पर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
इसके कारण उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और हल्की से मध्य बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी जारी है।
इन राज्यों में होगी बारिश
एक साथ कई सिस्टम सक्रिय हो गए हैं जिसके कारण मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी, झारखंड, मप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बारिश के साथ ओला भी पड़ने की संभावना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।