होम एनटीपीसी ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का वितरण शुरू किया
एनटीपीसी ने मृतक के परिजनों को मुआवजे का वितरण शुरू किया
नई दिल्ली। एनटीपीसी ने सात फरवरी को राज्य में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले उत्तराखंड के श्रमिकों के परिवारों को मुआवजा जारी करना शुरू कर दिया है। तपोवन विहार के स्वर्गीय नरेंद्र जी की पत्नी विमला देवी को 20 फरवरी को 20 लाख रुपये का पहला चेक सौंपा गया। तपोवन परियोजना के प्रमुख आर.पी. अहिरवार के नेतृत्व में एनटीपीसी की एक टीम ने सोमवार को विमला देवी से उनके घर पर मुलाकात की।
जबकि तपोवन टीम ने मुआवजे के वितरण के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने में तेजी लाई है, कंपनी ने अपने मृत श्रमिकों के परिवारों को राज्य सरकार द्वारा जारी की गई। सूची के अनुसार मुआवजा सौंपने का फैसला किया गया है। इस बीच, सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए एनटीपीसी सहित कई एजेंसियों द्वारा व्यापक समन्वित कार्य किए जाने के साथ ही लगातार नौवें दिन साइट पर बचाव अभियान जोरों पर है।
एनटीपीसी की टीमें बचाव दलों की सहायता करके पूरे बचाव अभियान का प्रबंधन कर रही हैं, कंपनी ने हाई-इंड सबमर्सिबल स्लश रिमूवल पंपों सहित अन्य मशीनरी को ऑपरेशन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए एयरलिफ्ट किया है। एनटीपीसी ने कहा है कि तपोवन परियोजना सुनामी जैसी बाढ़ के खिलाफ खड़ी रही और प्रकृति के प्रकोप का खामियाजा भुगतना पड़ा। इस प्रक्रिया में, परियोजना की वजह से बैराज ने कई गांवों को बह जाने से बचा लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।