होम LAC पर अमनः भारत चीन की सेनाओं के पीछे हटने से खुला बातचीत का रास्ता
LAC पर अमनः भारत चीन की सेनाओं के पीछे हटने से खुला बातचीत का रास्ता
भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के उत्तर और दक्षिण तट पर चल रही सेना के पीछे हटने की प्रक्रिया के दृश्य साझा किए हैं। ये बहुत ही सकारात्मक संकेत हैं खासकर तनावग्रस्त एलएसी पर।
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पैंगोंग त्सो में सेना के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू करने की सहमति के एक सप्ताह बाद यह शुरुआत दोनों देशों की बातचीत से समस्या के समाधान की इच्छाशक्ति दिखा रहा है। दोनो सेनाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत पीछे हट रही हैं।
चीनी सैनिकों ने पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर फिंगर 4 क्षेत्र को खाली करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, " यहां तक कि चीन के विशाल मानचित्र को, जिसे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) द्वारा फिंगर 5 क्षेत्र के पास जमीन पर उकेरा गया था, उनके द्वारा उसे भी साफ कर दिया गया है। यह नक्शा दोनों देशों की सेनाओं के बीच गतिरोध की ऊंचाई के दौरान उपग्रह चित्रों में देखा गया था। "
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।